सीतापुर, फरवरी 11 -- सीतापुर, संवाददाता। दहेज में कार और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की पिटाई कर घर से भगा दिया। तीन वर्ष पहले पीड़िता की शादी हुई थी। यह आरोप लगा पीड़िता ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। इमलिया सुल्तानपुर निवासी अर्चना के मुताबिक तीन वर्ष पहले उनकी शादी लखीमपुर खीरी के भीरा निवासी शेखरन के साथ हुई थी। अर्चना के मुताबिक शादी में परिवार वालों ने अपनी हैसियत के अनुसार खर्च किया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल वाले दहेज में कार और सोने की चेन की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पति शेखरन, ससुर संगीत, सास पुष्पा, देवर सुमित, चचिया ससुर ललित उसे परेशान करने लगे। बात-बात पर परिवार वाले ताना देते और छोटी- छोटी गलतियों पर उसकी पिटाई कर देते थे...