पीलीभीत, मई 24 -- पूरनपुर। दहेज में एक लाख रुपए न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता को जहर देकर मारने का प्रयास किया। हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पति सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव जितौरिया टांडा के रहने वाले माखनलाल ने अपनी बेटी ज्ञान देवी की शादी बर्ष 2021 में देवेंद्र पुत्र गिरधारी निवासी लाह के साथ किया था। शादी में मनामाफिक दहेज देने के बावजूद ससुराल वाले एक लाख रुपए अतिरक्त देने की मांग करने लगे। रुपए न देने पर ससुरालियों ने विवाहिता ज्ञान देवी को प्रताड़ित किया। आरोप है 22 मई को ससुराल वालों ने ज्ञान देवी को जान से मारने के लिए जहर पिला दिया। यह भी पढ़ें- दहेज प्रताड़ना से पीड़ित विवाहिता ने पति समेत पांच लोगों पर दर्ज कराया मुकदमा जानकारी लगने पर मायके वाले अस्पत...