दहेज न मिलने पर पत्नी की अश्लील फोटो की वायरल
लखनऊ, मई 13 -- लखनऊ,संवाददाता। दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दीं। पीड़िता ने वजीरगंज थाने में मंगलवार देर शाम रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पति की दहेज मांग वजीरगंज इलाके में रहने वाली महिला का निकाह बलरामपुर में रहने वाले युवक से हुआ था। निकाह के कुछ दिनों बाद पति और उसके ससुरालीजन दहेज में रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता को पीटा और गला दबाने का प्रयास किया। 20 फरवरी 2026 को जान बचाकर पीड़िता अपने मायके आ गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपित पति उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। परिवारीजनों को जानमाल की धमकी देता है। पीड़िता पति, तीन ननदों और ननदोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है।
घर में नौकर पर आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.