फतेहपुर, मई 2 -- विजयीपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र की एक नवविवाहिता को पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज न देने पर ससुरालियों द्वारा प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के बरैची गांव निवासी दुर्गा प्रसाद की पुत्री प्रीती देवी ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी 26 अप्रैल 2024 को वाराणसी जनपद के चेतगंज थाना क्षेत्र स्थित बड़ी पिडरी मोहल्ला निवासी सूरज पांडेय के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाह में पिता ने सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज व गृहस्थी का सामान दिया था, लेकिन ससुरालीजन इससे संतुष्ट नहीं हुए। यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर पत्नी के खिलाफ डाल रहा अश्लील पोस्ट आरोप है कि शादी के बाद स...