पीलीभीत, मई 1 -- पूरनपुर। शादी में हुई मारपीट के मामले में दूल्हा पक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद नवविवाहिता के पिता ने दहेज के लिए उसकी विदा न कराने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इसमें दूल्हा पक्ष के लोगों पर गाली गलौज और मारपीट करने का आरोप भी लगाया गया है। पुलिस ने वर पक्ष की ओर से पहले ही रिपोर्ट दर्ज की थी। कोतवाली क्षेत्र के गांव खमरिया पट्टी के रहने वाले अनोखेलाल की बेटी की शादी 27 अप्रैल को नगर के एक होटल में थी।
दहेज के लिए विवाद बरात आने पर विवाहिता के परिजनों ने आदर सत्कार किया। आरोप है जयमाल कार्यक्रम से पहले दूल्हा और उसके परिजनों ने दहेज को लेकर विवाद शुरू कर दिया। आरोप है सभी शराब के नशे में धुत होकर उत्पात मचाने लगे। इस दौरान उन्होंने दहेज में पांच लाख रुपए की मांग की। उसके बाद ही जयमाल कार्यक्रम संपन्न ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.