कानपुर, मार्च 21 -- चकेरी। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता ने पति समेत ससुरालीजनों पर पीटने का आरोप लगाया। साथ ही घर से निकाल दिया। कुछ समय बाद पीड़िता जब वापस ससुराल पहुंची तो पति के दूसरी शादी कर लेने की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर के आदेश पर रेलबाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। रेलबाजार निवासी निशा परवीन के अनुसार उनका विवाह नवम्बर 2022 में सुजातगंज निवासी अनीस रजा के साथ हुआ था। शादी के कुछ समय बाद आरोपित ससुरालीजन दहेज में बाइक और पांच लाख रुपये देने की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर आरोपित उन्हें प्रताड़ित करते थे। वर्ष 2024 में वह गर्भवती हुईं तो ससुरालीजनों ने दहेज की मांग को लेकर उन्हें पीटा और घर से निकाल दिया। इसके बाद उन्होंने जून 2024 को बच्चे को जन्म दिया। फिर उनके मायके पक्ष के लोगों के समझाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.