पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। सदर कोतवाली क्षेत्र के अवध नगर कॉलोनी निवासी अंजलि देवी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसका विवाह कॉलोनी के राजेश पुत्र नोखे लाल से हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति राजेश, सांस सावित्री देवी, ससुर नोखे लाल, ननद गीता और शशि दहेज में सोने की चेन, बाइक और पांच लाख रूपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। 17 फरवरी को सुबह 11 बजे ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घर से निकाल दिया। दहेज लिए बिना वापस आने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.