एटा, मार्च 19 -- दहेज न देने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि विवाहिता को कमरे में बंधक बनाकर पिटाई की इतना ही नहीं सिर के बाल भी काट दिए। बेहोशी हालत में गांव के बाहर छोड़कर चले गए। महिलाा को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भाई ने आरोपी ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना रिजोर के गांव वैश्य खेरिया निवासी लवकुश ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले बहन पूजा की योगेश उर्फ कन्हैया निवासी हतौली थाना एका फिरोजाबाद के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की खातिर परेशान करते थे। आरोप है कि आरोपी ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी को बंधक बनाकर पिटाई की। सिर में बाल तक काट दिए। 17 मार्च को बेहोशी हालत में गांव के बाहर छोड़कर भाग गए। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। भाई ने सात ससुरालीजनों...