दहेज न देने पर विवाहिता को पीटकर भगाया, मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, मई 9 -- बलरामपुर, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और गहने छीनकर घर से निकाल देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रीना देवी निवासी भगवतीगंज ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी शादी 30 नवंबर 2021 को गोंडा जिले के चंदवतपुर कोटिया निवासी सुजीत कुमार के साथ हुई थी। विवाह के समय मायके पक्ष की ओर से सामर्थ्य अनुसार दान-दहेज दिया गया था। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता ने बताया कि कई बार विवाद बढ़ने पर वह मायके चली...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.