बदायूं, मई 30 -- थाना क्षेत्र के गांव किशनी महेरा निवासी राम प्रसाद पुत्र खंजन सिंह ने थाने में तहरीर देकर अपनी पुत्री के ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित राम प्रसाद ने बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व अपनी पुत्री रामा की शादी थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव कथौला निवासी मनोज कुमार पुत्र ओमपाल के साथ की थी। आरोप है कि विवाहिता के पति मनोज कुमार और सास विमलेश अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर रामा के साथ आए दिन मारपीट करते थे। इसकी शिकायत कई बार ससुराल पक्ष से की गई, लेकिन स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को पीटकर घर से निकाला पीड़ित ने बताया कि गुरूवार को पति मनोज और सास विमलेश ने रामा के साथ मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।...