काशीपुर, मार्च 9 -- काशीपुर। एक महिला ने अपने ससुरालियों पर दहेज में पांच लाख रुपये नकद और बाइक की मांग पूरी न होने पर उसे घर से निकालने का आरोप लगाया है। सीओ के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ग्राम मुंकदपुर निवासी परमजीत कौर पुत्री कुलवंत सिंह ने सीओ को प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि उनका विवाह 2021 को ग्राम ध्यानपुर नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह से हुआ था। आरोप है कि पति व ससुराल वालों ने दहेज की मांग को लेकर उसे पीटा और 7 नवंबर 2025 को मायके छोड़ दिया। 20 नवंबर 2025 को जब उसकी बुआ प्रेम कौर उसे लेने ससुराल गई, तो उसके पति, जेठ निशान सिंह, जेठानी बेअंत कौर, जेठ जगदीश सिंह, जेठानी सोनी कौर, जेठ अंग्रेज सिंह, ननदोई कुलवंत सिंह और ननद परमजीत कौर ने मिलकर उसके साथ अभद्रता कर उसे धक्के मारकर उसे ससुराल से निकाल दिया। महिला अप...