पीलीभीत, मार्च 15 -- पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी सादरा पुत्री बाबू खान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला शेर मोहम्मद निवासी इमरान पुत्र इकबाल से 25 सितंबर 2019 को हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसका पति और ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते थे। उसके एक 5 वर्षीय पुत्री भी है। उसका पति आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। उसके पति के मोहल्ले की ही एक अन्य युवती से प्रेम संबंध भी है। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके पति के अलावा ससुर इकबाल, बहनोई रिजवान और नंद रानी ने भी उसके साथ मारपीट करते हुए 9 मार्च 2026 को रात साढ़े बजे उसके घर ससुराल से निकाल दिया। दोबारा आने पर तीन तलाक की धमकी भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...