एटा, जुलाई 7 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता का उत्पीड़न किया। आरोप है कि ससुरालीजनों ने महिला पर बिजली का तार फेंककर उसे करंट से मारने का प्रयास किया। इससे उसका हाथ झुलस गया। पीड़िता की तहरीर पर थाना पिलुआ पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना पिलुआ के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शादी हेमंत यादव उर्फ गौरव निवासी भैंढी थाना जसराना फिरोजाबाद के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। दहेज में बाइक न देने पर आए दिन मारपीट और अभद्र व्यवहार करते थे। आरोप है कि ससुरालीजनों ने मिलकर बिजली का तार फेंककर जान से मारने का प्रयास किया। इससे उसका हाथ जल गया। घर से बेघर कर दिया। घटना के बाद पीड़िता ने थाना पिलुआ पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज करा...