सोनभद्र, मार्च 17 -- अनपरा,संवाददाता। अनपरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत बैरपान निवासी विवाहिता काजल गुप्ता पुत्री ओम प्रकाश ने अपने पति संदीप गुप्ता पुत्र रामाधार गुप्ता ससुर रामाधार गुप्ता और सास वंदना देवी निवासी सगनरा पोस्ट खजूरा पर आरोप लगाया है कि उसका विवाह 18 अप्रैल 2024 में हुआ था और तभी से दहेज की मांग को लेकर पति,ससुर और सास लगातार प्रताड़ित कर रहे है। बात बात पर मारपीट करते है और घर से बाहर निकाल दिये है। आरोप लगाया कि पति की दूसरी शादी कराना चाह रहे है। अनुरोध किया है कि तीनों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित कर उसे न्याय दिलाया जाये। पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मामला पंजीबंद कर जांच शुरूकर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...