भागलपुर, फरवरी 18 -- दहेजलोभी पति द्वारा दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूसरी शादी कर दूसरी पत्नी को घर लाने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़िता ने महिला थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2021 में नवगछिया थाना क्षेत्र निवासी एक युवक से हुई थी। शादी के समय मायके पक्ष की ओर से नकद राशि, जेवरात व अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष द्वारा अतिरिक्त दहेज की मांग की जाने लगी। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट की जाती थी। आवेदन के अनुसार 13 फरवरी 2026 को उसके पति ने दूसरी शादी कर दूसरी महिला को घर ले आया। साथ ही घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.