बस्ती, मई 9 -- बस्ती। नगर बाजार थानाक्षेत्र के एक गांव में दहेज नहीं मिलने पर मानवता को शर्मसार करने का मामला प्रकाश में आया है। एक विवाहिता ने अपने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित करने व जान से मारने की नीयत से करंट लगाने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। पीड़िता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसके पति, सास, ननद व देवर आए दिन उसे कम दहेज लाने का ताना मारते थे। यह भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न का आरोप, मुकदमा दर्ज वहीं बात-बात पर उसके साथ मारपीट भी करते। आरोपी लगातार मायके से तीन लाख रुपये नकद मंगाने का दबाव बना रहे थे। वहीं रुपये नहीं मिलने पर पीड...