बाराबंकी, जून 10 -- कोठी। करीब साढ़े तीन माह पहले दहेज में 20 लाख रुपए की अतिरिक्त मांग को लेकर एक विवाहिता को मारपीट कर घर से भगा दिया गया। इसकी शिकायत पर कोठी पुलिस ने सास-ससुर समेत छह आरोपी ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज किया है। कोठी थाना क्षेत्र के सरायमीर गांव निवासी साक्षी वर्मा पुत्री उमेश चंद्र वर्मा ने कोठी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र प्रताप सिंह को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया है कि 29 अप्रैल 2025 को उनका विवाह शुभम सिंह पुत्र मनोज कुमार सिंह निवासी मोहल्ला उत्तर टोला, नगर पंचायत बंकी कोतवाली नगर के साथ हुआ था। पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया। यह भी पढ़ें- दहेज में पांच लाख रुपये मांगने व मारपीट में पति समेत छह पर मुकदमा मगर आरोप है कि विवाह के कुछ दिनों बाद से ही आरोपी पति शुभम सिंह, ससुर मनोज कुमार सिंह, सास सावित्री वर्मा, देव...