गंगापार, मार्च 12 -- उतरांव थाना क्षेत्र के सिठौली गांव में दहेज को लेकर विवाहिता ने ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने एवं शरीर पर खौलता तेल डालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। सराय इनायत थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी रागिनी सोनकर की शादी बीते दिसंबर 2023 में उतरांव के सिठौली गांव में हुई थी।आरोप हैं कि शादी के बाद से ही सास, ससुर, देवर, ननद और पति द्वारा लगातार दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता रहा। विवाहिता ने बताया कि बीते 10 मार्च की रात ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट की व पति ने उस पर खौलता तेल डाल दिया जिससे उसके हाथ झुलस गए। पीड़िता अपने भाई जितेंद्र के साथ थाने पहुंच कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...