देवघर, अप्रैल 1 -- जसीडीह। जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पचरूखी गांव में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जामताड़ा जिला के नामूपाड़ा निवासी पीड़िता खुशबू कुमारी की ओर से दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में बताया गया कि उसकी शादी करीब एक वर्ष पूर्व पचरूखी गांव निवासी सोनू राउत के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ महीने तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन आठ-नौ महीने बाद से ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग शुरू कर दी गई। पीड़िता के अनुसार, उसके पति सोनू राउत, ससुर मनोज राउत, सास सावित्री देवी और ननद मोनी कुमारी मिलकर तीन लाख रुपए दहेज की मांग करने लगे। जब उसने यह राशि देने से इंकार किया, तो उसके साथ मारपीट की गई और उसे घर से भगा दिया गया। घटना के बाद पीड़ित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.