पाकुड़, जून 22 -- जिले के मालपहाड़ी थाना के गौरीपुर गांव में एक विवाहिता महिला के साथ दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर महेशपुर थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव निवासी सह वादिनी रोहिमा बीबी ने रविवार देर शाम थाना में आवेदन देकर दामाद साफिरूल शेख, समधी फजले शेख एवं समधन लालसेरा बीबी एवं शेफाली खातून के खिलाफ दहेज के लिए मारपीट कर जख्मी करने तथा इलाज के दौरान मृत्यु हो जाने के आरोप में मामला दर्ज करवाई है। यह भी पढ़ें- विवाहिता का अतिरिक्त दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का प्रयासशादी के बाद का जीवन वादिनी ने आवेदन में उल्लेख किया है कि बी...