गोरखपुर, अगस्त 23 -- गोला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। गोला थाना क्षेत्र के एक गांव में दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को कमरे में बंद कर जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बेटी की सुरक्षा और आरोपित ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मामले में पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र निवासी महिला ने अपनी बेटी सना खातून की शादी 30 मार्च को गोला थाना क्षेत्र के बनकुल विशुनपुर राजा निवासी नसीब पुत्र सगीर के साथ की थी। पीड़िता की मां का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वाले अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर सना को प्रताड़ित करने लगे। ससुराल पक्ष की ओर से कथित तौर पर तीन लाख रुपये नकद और चार प...