पीलीभीत, सितम्बर 28 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के ग्राम बेहरी खेड़ा निवासी विमलेश कुमारी ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि उसकी शादी निरंजन सिंह पुत्र सेवाराम निवासी ग्राम बेहरी खेड़ा से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से उसका पति अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसके साथ गाली गलौज करने लगा। जब उसने दहेज देने में असमर्थता जताई तो उसके पति ने उसकी शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। 25 सितंबर को शाम 6 बजे पति ने उसके साथ मारपीट की। जान से मारने की धमकी भी दी। प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना उप निरीक्षक उदयवीर सिंह को सौंपी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...