संभल, अप्रैल 3 -- थाना क्षेत्र के गांव मानकपुर नौली में दहेज की मांग को लेकर एक गर्भवती विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति और ससुराल पक्ष के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता शिवानी पत्नी बिट्टू ने बताया कि उसकी शादी मुख्यमंत्री योजना के तहत गांव मानकपुर नौली निवासी बिट्टू पुत्र भगवानदास के साथ हुई थी। शादी में उसकी मां भगवान देवी ने अपनी हैसियत के अनुसार सामान दिया था। आरोप है कि शादी के कुछ महीनों बाद ही पति का व्यवहार बदल गया और वह दहेज की मांग करने लगा। पीड़िता का कहना है कि गर्भवती होने के दौरान भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि पति ने पेट में लात मारी, जिससे उसे प्रसव पीड़ा हुई। वर्तमान में वह तीन माह की गर्भवती है और फिर भी उसके साथ मारपीट जारी रही। पीड़िता ने यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.