फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- फर्रुखाबाद। कमालगंज थाने के बलीपुर गांव में विवाहिता की हत्या दहेज को लेकर की गई थी यह आरोप मृतका के पिता ने लगाते हुये रिपोर्ट दर्ज कराने को पुलिस को तहरीर दी है। जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज थाना अंतर्गत फतेहपुर भट्ठा निवासी विक्रम सिंह ने तहरीर में कहा कि उसकी पुत्री सुनैना का विवाह 22 अप्रैल 2024 को कमालगंज थाना क्षेत्र के बलीपुर गांव में किया गया था। पुत्री को दिये गये दहेज से परिवारीजन संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपया और एक बाइक की मांग करने लगे। इसको लेकर लगातार पुत्री को प्रताड़ित किया गया मारपीट की गयी। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक और महिला थाने में भी प्रार्थना पत्र दिया गया था। पुत्री के साथ मारपीट की फोटो भी उसके पास है। 18 फरवरी को किसी अज्ञात व्यक्ति ने फोन किया कि सुनैना को दहेज के लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.