दरभंगा, फरवरी 13 -- मायके वालों का आरोप है कि रानी को पति अनिल, सास और एक भाभी अक्सर दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। रानी फोन पर भी मारपीट की बात बताती थी। घटना की सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पति अनिल शाह को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मृतका दो भाइयों और दो बहनों में सबसे छोटी थी। पिता नारायण शाह जो मजदूरी कर परिवार चलाते हैं, ने न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.