दहेज को महिला को पीट कर घर से निकाला
बरेली, मई 21 -- शीशगढ़। क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर निवासी रूपवती की शादी 10 दिन पहले रोहित निवासी ग्राम पैगा, थाना देवरनिया के साथ हुई थी। शादी में मिले दहेज से ससुराली खुश नहीं थे। आरोप है ससुराल वाले मायके से दो लाख नकदी लाने की मांग करते थे। विरोध करने पर पीटते कर दूसरी शादी करने की धमकी देते हैं। शादी के अगले दिन विवाहिता के साथ मारपीट की और पति मायके छोड़ गया। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी दी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजकुमार,सीमा, छत्रपाल, रोहित,भगोलादेवी निवासी ग्राम पैगा, देवरनिया के खिलाफ दहेज उत्पीड़न मुकदमा दर्ज कर लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.