लखीमपुरखीरी, मई 2 -- गोला गोकर्णनाथ। कोतवाली क्षेत्र में दहेज के सामान को लेकर हुए विवाद में महिला के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत ससुराल पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के कालीचरनपुर गांव निवासी शकुन्तला देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री की शादी करीब दो वर्ष पूर्व सियाथू गांव निवासी रोहित के साथ की थी। शादी के बाद से ही दंपति के बीच विवाद चल रहा था जिसका मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे शकुन्तला देवी अपनी पुत्री के साथ ससुराल पक्ष के घर पहुंचीं और शादी में दिया गया सामान वापस मांगा। यह भी पढ़ें- पति सहित सास-ससुर पर दहेज उत्पीड़न का केस इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया और ससुराल पक्ष के लोगों ने ग...