फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 12 -- नवाबगंज। जनपद शाहजहांपुर के थाना परौर क्षेत्र के एक गांव से आई बारात बिना दुल्हन के वापस लौट गई। वर पक्ष की तरफ से दहेज की मांग लेकर हुए विवाद में वधू पक्ष से भाई के साथ मारपीट कर दी। इससे गुस्साई दुल्हन ने शादी तोड़ी दी। इसके बाद पुलिस के सामने समझौते हुआ और बिना विवाह के दोनों पक्ष अपने-अपने घर लौट गए। जानकारी के अनुसार, जनपद शाहजहांपुर के एक गांव निवासी युवती की शादी नवाबगंज क्षेत्र के एक युवक से तय हुई थी। आरोप है कि तीन लाख रुपये नकद और भारी दहेज देने के बावजूद वर पक्ष के लोग सामान देखकर असंतुष्ट हो गए और अतिरिक्त मांग करने लगे। मंगलवार शाम जब वधू पक्ष गेस्ट हाउस पहुंचा, तो दहेज के सामान को लेकर बहस शुरू हो गई। बात गाली-गलौज से शुरू होकर मारपीट तक जा पहुंची। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले...