दहेज के लिए हुई थी विवाहिता की हत्या, सास समेत सात पर रिपोर्ट
एटा, जून 9 -- विवाहिता की मौत के मामले में ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज हो गई है। मामले में मृतका के पिता ने सात ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। बता दें कि थाना अवागढ़ मोहल्ला बनियान निवासी चेतन की शादी दो साल पहले रोशनी निवासी विजौली थाना पटियाली कासगंज के साथ हुई थी। विवाह के बाद से ही विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। आरोप है कि दहेज न देने पर ससुरालीजनों ने मिलकर बेटी की हत्या कर दी और शव को छोड़कर भाग गए। मामले में सात ससुरालीजनों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.