कौशाम्बी, दिसम्बर 5 -- पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खखरेरू कस्बे में ब्याही सिराथू की बेटी का दहेज के लिए उत्पीड़न किया गया। आरोप तो यहां तक है कि पति ने सात समंदर पार सऊदी अरब से फोन पर उसे तीन तलाक दे दिया। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर सैनी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सिराथू की रहने वाली रुखसार बानो ने बताया कि उसका निकाह 20 जून 2023 को खखरेरू निवासी आफताब से हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपया नकद और एक प्लॉट की मांग को लेकर ससुराली विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदरों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। पीड़िता की मानें तो उसके पति रोजी-रोटी के लिए सऊदी अरब में रहते हैं। 16 नवंबर 2025 को परिजनों के कहने पर पति ने फोन पर तीन तलाक दे दिया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.