दहेज के लिए सतगावां की बेटी की हत्या का आरोप, मां ने दर्ज करायी प्राथमिकी
कोडरमा, जून 17 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के मरचोई गांव की विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसकी मां ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में बिहार के जमुई जिले के सोनो थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। मृतका की मां गुड़िया देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी 28 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी की शादी 28 जून 2019 को सोनो थाना क्षेत्र के बलथर निवासी सुजीत पाण्डेय के साथ हुई थी। मनीषा के दो पुत्र हैं। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति सुजीत पाण्डेय और उसके भाई रंजीत पाण्डेय समेत अन्य परिजन दहेज की मांग को लेकर मनीषा को लगातार प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पूर्व 15 हजार रुपये की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट भी की गई थी। गुड़िया देवी के अनुसार, 13 जून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.