कौशाम्बी, फरवरी 26 -- कौशाम्बी थाना क्षेत्र के चक एलई रोशन उर्फ दुल्हनियापुर निवासी मो. इलियास ने अपनी पुत्री सना बीबी की शादी लगभग चार माह पहले करारी इलाके के हिसामपुर डेरा में रहने वाले सलमान उर्फ भैय्यू पुत्र भोला से तय की थी। आरोप है कि रिश्ता तय होने के बाद युवक पीड़ित की बेटी से मोबाइल फोन के जरिए बातचीत करने लगा और धीरे-धीरे दहेज में अधिक धनराशि की मांग करने लगा। पीड़ित का कहना है कि पहले कोई मांग नहीं बताई गई थी, लेकिन बाद में मुंहमांगा दहेज देने का दबाव बनाया गया। पीड़ित के मुताबिक, शादी की तैयारियों में करीब नौ लाख 60 हजार रुपये खर्च हुए थे। 18 जनवरी को सगाई का कार्यक्रम था। इसमें लड़का नहीं पहुंचा। उसके परिजनों ने मुंहमांगा दहेज देने में असमर्थता जताने पर शादी करने से इनकार कर दिया गया। आरोपियों ने पीड़ित के साथ उसकी पत्नी जहरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.