सहारनपुर, फरवरी 9 -- दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला बीएलओ और प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका को बच्चों समेत घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर महिला थाने में पति सहित ससुराल पक्ष के छह लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना कुतुबशेर के पटेल नगर निवासी पीड़िता दीपिका पुत्री पदम सिंह ने बताया कि उसकी शादी फरवरी 2019 को भारती उर्फ विकास भारती पुत्र स्वर्गीय महेंद्र सिंह के साथ हुई थी। पति को रेलवे में गार्ड की नौकरी मिलने के बाद दहेज की मांग और बढ़ गई। आरोप है कि पति शराब का आदी है और नशे की हालत में मारपीट, गाली-गलौज करता था। पीड़िता ने पति पर जबरन अप्राकृतिक कृत्य करने, वेतन खाते से धोखे से अधिक लोन कराकर छह लाख रुपये एनईएफटी के माध्यम से अपने खाते में ट्रां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.