गौरीगंज, फरवरी 21 -- भादर। थाना क्षेत्र रामगंज के तिवारीपुर सोनारी निवासी शनि पाल ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसकी बहन की शादी तय होने के बाद अब लड़का पक्ष द्वारा दहेज की मांग की जा रही है और शादी से इनकार किया जा रहा है। पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार शनिपाल की बहन और रामगंज थाना क्षेत्र के ही भागीपुर निवासी अंकेश कुमार पाल के बीच आपसी सहमति से विवाह की बात हुई थी। दोनों परिवारों के बीच लगभग एक माह पूर्व लिखित समझौता भी हुआ था। जिसमें 10 दिन के भीतर शादी की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात तय हुई थी। आरोप है कि शुक्रवार को जब शनि पाल अपनी बहन के विवाह की बातचीत के सिलसिले में अंकेश के घर पहुंचे तो लड़के की मां ने शादी से इनकार कर दिया और दहेज की मांग करने लगी। विरोध करने पर मां-बेटे ने शनि पाल को अपशब्द कहा और दोबारा घर आने पर जान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.