गौरीगंज, अगस्त 25 -- शुकुल बाजार। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता और उसके चार वर्षीय बेटे को पीटने, जान से मारने की धमकी देने और तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदलगढ़ निवासी रुखसाना बानो की शादी सात अप्रैल 2021 को मो. मोइन के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज से संतुष्ट नहीं थे। पांच लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित किया गया। पीड़िता के अनुसार 20 अक्तूबर 2021 को उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि बीते 14 अगस्त को वह अपने चार वर्षीय बेटे के साथ ससुराल पहुंची और घर में रखने की गुहार लगाई। इस पर उसके और बेटे के साथ मारपीट क...