दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट मुकदमा दर्ज
रामपुर, जुलाई 3 -- मिलकखानाम। थाना क्षेत्र में दहेज के खातिर विवाहिता से मारपीट की गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला मिलकखानम थाना क्षेत्र के आकानगर गांव का है। गांव निवासी विवाहिता का आरोप है ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए मारपीट करते रहते हैं। विवाहित ने कई वर्ष पहले भी दहेज का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन समझौते के बाद आरोपी फिर से विवाहिता को बुलाकर ले आए थे। पीड़िता की पहली बार पुलिस ने पति राजकुमार समेत अन्य ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.