बदायूं, अक्टूबर 8 -- क्षेत्र में एक विवाहिता ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़िता माया कुमारी ने पति पर शराब के नशे में मारपीट और फोन पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत दी है। माया कुमारी ने बताया कि उसकी शादी पांच वर्ष पहले हुई थी और उसकी ढाई साल की बेटी है। माया का आरोप है कि पति शराब के नशे में आए दिन उसके साथ मारपीट करता है। सास सरोज, ससुर और जेठ भी पति का साथ देते हैं। ससुराल वालों ने उस पर सोने का सामान चोरी करने का आरोप लगाया और घर से निकालने की कोशिश की। माया का कहना है कि बाद में सामान उसके ससुराल पक्ष के भाई के पास से मिला। माया ने बताया कि पति अब फोन पर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने कहा कि उसे अपनी और बेटी की सुरक्षा का ड...