बदायूं, सितम्बर 24 -- बदायूं, संवाददाता। दहेज उत्पीड़न, मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में चार लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने ससुराल वालों पर अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक मांगने, प्रताड़ित करने, गला दबाकर जान से मारने की कोशिश और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

ब्यौरा दातागंज कोतवाली के मिलक तारुपुर गांव की हाल निवासी अढौली की रहने वाली सुमन पत्नी विक्की ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 18 अप्रैल 2024 को वीरमपुर गांव निवासी विक्की पुत्र नरसिंह से हुई थी। पति विक्की, ससुर नरसिंह, सास उर्मिला और देवर विशाल दहेज से खुश नहीं थे। चारों कम दहेज लाने का ताना देकर गालीगलौज और मारपीट करते थे। अतिरिक्त दहेज में अपाचे बाइक की मांग की ज...