दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, ससुर पर छेड़छाड़ का आरोप
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- दहेज की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। एक गांव में विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि शादी में मायके पक्ष ने करीब 40-45 लाख रुपये खर्च किए थे। पति पर दूसरी युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। विवाहिता का आरोप है कि 17 अगस्त को ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर मारपीट की। उसने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। नगर निवासी पीड़िता ने पति और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.