बाराबंकी, दिसम्बर 29 -- बाराबंकी। एक विवाहिता ने दहेज के लिए मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने पति समेत अन्य ससुरालीजनों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लखनऊ के थाना सुशांत गोल्फ सिटी के ग्राम कटरा बक्कास निवासी लक्ष्मी धीमान पत्नी मनीष कुमार ने बताया कि वह वर्तमान में ग्राम धौकलपुर कोतवाली नगर बाराबंकी में रह रही है। पीड़िता ने बताया कि उसका विवाह दो मार्च 2022 को मनीष कुमार से हुआ था। आरोप है कि दहेज के लिए ससुरालीजन उसपर दबाव बना रहे थे। पीड़िता ने बताया कि ससुर मुन्नालाल, पति मनीष कुमार, सास तुलसा देवी, देवर सुजीत ननद काजल और जेठ उमेश, ननद गीता देवी पत्नी अशोक व सीमा शादी के 6 माह बीतने के बाद से ही पुन: कम दहेज को लेकर दबाव बनाने लगे व मार पीट करने लगे थे। जब आये दिन मारपीट होने लगी तो उसे...