जौनपुर, मार्च 6 -- मुंगराबादशाहपुर, हिन्दुस्तान संवाद। पवारा थाना क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर एक विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मिर्जापुर जनपद के बिदयापुर निवासी खुशी तिवारी की शादी 22 नवंबर 2024 को जौनपुर के पवारा थाना क्षेत्र के गोहानी गांव निवासी अर्जुन तिवारी पुत्र सूर्यप्रकाश तिवारी के साथ हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी के समय उसके मायके वालों ने तिलक में करीब तीन लाख रुपये नकद, अंगूठी और अन्य सामान दिया गया था। इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए उसे प्रताड़ित करने लगे। पीड़िता के अनुसार सास कंचन, ससुर सूर्यप्रकाश, पति अर्जुन तिवारी, देवर और ननद लगातार उससे दो लाख रुपये, सोने की सिकड़ी और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.