गोंडा, फरवरी 17 -- खरगूपुर,संवाददाता। विवाहिता को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देने के आरोप में पति, सास ससुर और ननद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। गंगा डिहवा निवासी युवती ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। इसके मुताबिक उसकी शादी बीते वर्ष 30 अप्रैल को राम पलटन पुत्र लल्लन दूबे जनपद बहराइच के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के एक सप्ताह बाद उसके ससुर लल्लन, सास सरस्वती, ननद पार्वती पत्नी लवकुश ने कहा कि तुम्हारी शादी कराने के नाम पर देवरिया कला निवासी गौतम उर्फ बाबू पुत्र राम सोहरत मिश्रा ने दो लाख रुपये लिए हैं। वह रुपया वापस दिलाओ। रुपये नहीं मिले तो तो मारपीट करने लगे और पति ने उसका अश्लील वीडियो बना लिया। यही नहीं जेवर रखकर उसे मारा पीटा गया। प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पाण्डे ने बताया ...