गोरखपुर, अप्रैल 28 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पीपीगंज क्षेत्र में दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट और उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान पेट पर लात मारने से गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कल्याणपुर टोला रमवापुर निवासी मजिरा निषाद ने शिकायत पत्र में बताया कि उसके पिता ने उसकी शादी संत कबीर नगर जनपद के ग्राम तुलसीपुर टोला अमिलहवा निवासी सुनील पुत्र रामसेवक के साथ की थी। पीड़िता के अनुसार, शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोगों ने अतिरिक्त दहेज और एक दोपहिया वाहन की मांग शुरू कर दी। मांग पूरी न होने पर पति सुनील, ससुर रामसेवक, सास शनिचरा, जेठ अनिल निषाद, जेठानी सिरजवता और ननद बंदना ने मिलकर उसका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.