बाराबंकी, मार्च 27 -- बाराबंकी। रामनगर थाना क्षेत्र की निवासी एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना व कस्बा रामनगर प्रथम निवासी सायना पत्नी समीर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह करीब छह साल पहले हुआ था। कुछ समय बीतने के बाद से ही ससुर मोहब्बत अली, सास कमर जहां उर्फ मुन्नी व पति समीर कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालीजन एक बाइक व 50 हजार रुपये नगदी की मांग की जा रही थी। पीड़िता ने बताया कि वह 24 मार्च की रात जरुरी कार्य से अपने मायके गई थी। इसी दौरान ससुरालीजन वहां पहुंचे और गाली गलौज करते हुए ईंट पत्थर से हमला कर दिया। पीड़ित ने घर में पहुंच कर दरवाजा बंद कर लिया और अपनी जान बचाई। पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.