बगहा, अप्रैल 11 -- बेतिया। नगर के पावर हाउस तीन लालटेन चौक निवासी ओम कुमार महतो की पत्नी ज्योति कुमारी को दहेज के लिए मारपीट करने के मामले में ससुराल वालों के विरूद्ध महिला थाने में केस दर्ज की गयी है। महिला थानाध्यक्ष श्यामली कमल ने बताया कि पति ओम कुमार महतो, सास चंपा देवी, ससुर राजन महतो, देवर आकाश महतो, रामनगर थाना क्षेत्र के जुड़ा पाकड़ निवासी निंदा देवी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी। एफआईआर में ज्योति कुमारी ने बताया है कि ससुराल वाले प्रताड़ित करते हैं। उसकी शादी जून 2023 में ओम कुमार महतो से हुई। शादी के समय उसके पिता ने अपने सामर्थ्य के अनुसार ससुराल वालों को उपहार दिया। शादी के एक साल बाद से आरोपित पांच लाख रुपये और एक चारपहिया वाहन दहेज के रूप में मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे ...