गोरखपुर, मई 13 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। दहेज में 2.50 लाख रुपये नकद और बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। पीड़िता खुशबू ने ससुराल पक्ष पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। बांसगांव क्षेत्र की रहने वाली खुशबू की शादी 20 अप्रैल 2025 को गीडा थाना क्षेत्र के बनौड़ा निवासी सोनू यादव से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ दिन बाद ही पति व ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज की मांग करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई। 12 दिसंबर 2025 को भाई के साथ ससुराल पहुंचने पर भी मारपीट कर भगा दिया गया। पुलिस ने पति समेत चार लोगों पर केस दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...