कौशाम्बी, नवम्बर 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। कोखराज थाना क्षेत्र के रोही (कशिया) गांव में ब्याही महिला को दहेज के लिए ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। उसे भूखा-प्यासा रखा गया। जूठन खाने तक के लिए मजबूर किया गया। बाद में आरोपियों ने बेरहमी से पीटकर घर से निकाल दिया। मामले की शिकायत पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोखराज के बैरहना (टीकरडीह) गांव की सुखरानी पुत्री रामराज ने बताया कि उसकी शादी 29 अप्रैल 2025 को रोही (कशिया) निवासी दशरथ से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही दहेज में दो लाख रुपया नकद और बाइक की मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी होने पर रिश्तेदारों ने पंचायत की। सभी ने ससुराल वालों को समझाया, लेकिन उनके रवैये में सुधार नहीं हुआ। मामले की शिकायत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.