फर्रुखाबाद कन्नौज, जुलाई 16 -- कायमगंज, संवाददाता। दहेज में चार पहिया वाहन और सोने की चेन की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को गर्भावस्था में घर से निकालने तथा बाद में दोबारा दहेज की मांग को लेकर मारपीट करने पर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने पति समेत छह आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मोहल्ला इंद्रा नगर कॉलोनी निवासी प्रान्शी ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह 19 फरवरी 2024 को एटा निवासी सुशांत बघेल के साथ हिंदू हुआ था। आरोप है कि विवाह में मायके पक्ष ने सामर्थ्य के अनुसार करीब 16 लाख रुपये खर्च किए और नकद सहित गृहस्थी का सामान दिया, लेकिन पति, सास, ससुर और ननद इससे संतुष्ट नहीं हुए। विवाह के बाद से ही चार पहिया वाहन और सोने की चेन की मांग को लेकर उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया जाने ...