दहेज के लिए विवाहिता को मारपीट कर मायके भेजा, मुकदमा
बस्ती, जुलाई 26 -- बस्ती। दहेज के लिए ससुराल में विवाहिता के उत्पीड़न की घटना में पुरानी बस्ती पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में पुरानी बस्ती क्षेत्र स्थित अपने मायके में रह रही विवाहिता ने तहरीर देकर बताया है कि उनकी शादी अनूप कुमार तिवारी निवासी परसा खुर्द थाना डिड़ई, सिद्धार्थनगर के साथ हुई है। उनका आरोप है कि ससुराल में कम दहेज की बात को लेकर उन्हें ताना मारा गया। साथ ही दहेज की मांग की गई। इसके लिए शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। गत दो जून को उनके पति व अन्य ससुरालियों ने दहेज की मांग करते हुए मारापीटा। यह भी पढ़ें- Rampur News: विवाहिता को घर से निकाला, पति समेत नौ पर मुकदमा साथ ही उनका सभी स्त्रीधन छीन लिया। उन्हें लाकर मायके में छोड़ दिया और बिना दहेज के लौटने पर जानमाल की धमकी भी दी गई। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.