मुरादाबाद, मार्च 17 -- थाना क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार की मांग को लेकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक उसका विवाह मार्च 2024 में संभल हजरतनगर गढ़ी निवासी राहुल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी में भरपूर दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष कार की मांग करने लगा और इसे लेकर लगातार मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न किया गया। विवाहिता ने यह भी आरोप लगाया कि, कई बार उसे मारपीट कर मायके भेज दिया गया। पंचायत के बाद वापस ले जाने के बावजूद कोई बदलाव नही हुआ। आरोप है गर्भावस्था के दौरान पीड़िता को घर से निकाल दिया गया। आरोप है की हाल ही में हुई पंचायत में भी आरोपी अपनी मांग पर अड़े रहे और विरोध करने पर मारपीट की। वहीं पूरे मामले में पीड़िता ने पति सहित ससुराल पक्ष के...